लाइव न्यूज़ :

गति-केडब्ल्यूई तीन साल में देशभर में खोलेगा 12 स्थलीय बंदरगाह

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:14 IST

Open in App

फारूख नगर (गुरुग्राम), 10 दिसंबर ‘लॉजिस्टिक’ सेवा देने वाली कंपनी गति-केडब्ल्यूई ने हरियाणा में गुरुग्राम के फारूख नगर में शुक्रवार को अपना सबसे बड़ा स्थलीय बंदरगाह खोला। उसकी योजना अगले तीन वर्ष में देश में ऐसे 12 स्थलीय बंदरगाह खोलने की है।

इस बंदरगाह के जरिए उत्तर भारत में कम दूरी पर और देशभर में लंबी दूरी पर माल पहुंचाया जा सकेगा।

कंपनी ने कहा, ‘‘तीन वर्ष में 12 स्थलीय बंदरगाह (एसटीसी) खोलने की योजना है। फारूख नगर के बाद मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर, नागपुर और हैदराबाद में भी ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे।’’

यह स्थलीय बंदरगाह फारुख नगर में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे’ से लगा 1.5 लाख वर्ग फुट में फैला है। गति-केडब्ल्यूई का यह केंद्र ग्राहकों तक तेजी से सामान पहुंचाने में मददगार होगा।

गति लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पिरोजशॉ सरकारी ने कहा, ‘‘फारूख नगर में हमारा पहला स्थलीय बंदरगाह खुलना गति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह देशभर में स्थापित किए जाने वाले 12 आधुनिक, स्वचालित एवं पर्यावरण अनुकूल स्थलीय बंदरगाह में से पहला केंद्र होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर