लाइव न्यूज़ :

गेम ने महामारी के बीच एमएसएमई क्षेत्र की मदद के लिए सिडबी के साथ साझेदारी की

By भाषा | Updated: June 27, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून ग्लोबल अलायंस फोर मास आंट्रप्रिन्योरशिप (गेम) और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की महामारी की वजह से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

रविवार को जारी किए गए बयान में कहा गया कि साझेदारी में शामिल व्यापक विषयों में रिण की उपलब्धता को बढ़ाना, प्रतिस्पर्धात्मक समूहों का निर्माण करना, व्यापार करने में आसानी के लिए कानूनी संरचना में सुधार करना सहित अन्य आते हैं।

इसमें कहा गया कि दोनों संगठनों ने प्रतिबद्धता जतायी है कि साझेदारी से लाभान्वित होने वाले उद्यमियों में 25 प्रतिशत हिस्सा महिला उद्यमियों का होगा।

गेम के सह संस्थापक मेकिन माहेश्वरी ने कहा, "सिडबी अपने गठन के बाद से ही एमएसएमई की मदद करने और उनमें नवाचार के निर्माण को लेकर अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। संगठन भारत के एमएसएमई केंद्रित सबसे बड़े मंचों और सीजीटीएमएसई (सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए रिण गारंटी कोष निधि) एवं टीआरईडीएस (आरएक्सआईएल) जैसी योजनाओं को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।"

सिडबी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एस रमन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि गठजोड़ की ताकत का लाभ एमएसएमई को औपचारिक बनाने और रिण एवं गैर वित्तीय सेवाओं की उपलब्धता में महत्वपूर्ण सुधार करने जैसी राष्ट्रनिर्माण की कोशिशों के लिए उठाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव