लाइव न्यूज़ :

भारत में ईंधन की मांग में फिर से तेजी

By भाषा | Updated: June 16, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून कोविड-19 की वजह से राज्यों में लगे लॉकडाउन में ढील के साथ भारत में जून के पहले पखवाड़े में ईंधन की मांग फिर से बढ़ गयी लेकिन पिछले साल के मुकाबले खपत अब भी कम है।

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़े के मुताबिक जहां एक से 15 जून के बीच पेट्रोल की बिक्री में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी, डीजल की खपत में 12 प्रतिशत वृद्धि देखी गयी।

मार्च के बाद पहली बार किसी महीने में ईंधन की मांग में वृद्धि हुई है।

कोविड-19 की दूसरी लहर के शुरू होने से पहले इस साल मार्च में ईंधन की मांग सामान्य स्तर के आसपास पहुंच गयी थी। लेकिन महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ अलग-अलग राज्यों में लॉकडाउन लगने की वजह से वाहनों की आवाजाही कम हो गयी और साथ ही आर्थिक गतिविधि पर असर पड़ा जिससे ईंधन की मांग कम हो गयी।

मई में ईंधन की खपत अगस्त 2020 के बाद से सबसे कम थी।

महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में लॉकडाउन में ढील दी जा रही है जिससे ईंधन की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है।

एक से 15 जून के बीच देश में 24.8 लाख टन डीजल की बिक्री हुई जो पिछले साल इसी अवधि में हुई बिक्री से 7.5 प्रतिशत और कोविड से पहले जून 2019 में हुई बिक्री से 21.4 प्रतिशत कम है।

हालांकि सालाना आधार पर पेट्रोल की 9,04,900 टन के स्तर पर बिक्री 3.5 प्रतिशत कम रही। यह जून 2019 में हुई बिक्री से 20.7 प्रतिशत कम है।

इनकी तुलना में रसोई गैस एकमात्र ऐसा ईंधन है जिसकी खपत पहले लॉकडाउन में भी बढ़ी। मासिक आधार पर इसकी खपत 11 लाख टन के साथ 1.3 प्रतिशत कम थी लेकिन पिछले साल की तुलना में इसमें 14.6 प्रतिशत और जून 2019 की तुलना में 2.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।

यात्रा संबंधी रोक की वजह से विमान सेवाओं के पूर्ण स्तर पर चालू न होने के साथ विमान ईंधन की 1,07,400 टन की बिक्री दर्ज की गयी। इसमें मासिक आधार पर 17.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी लेकिन यह जून 2020 की तुलना में 13.2 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं जून 2019 में हुई विमान ईंधन की बिक्री की तुलना में इसमें 65.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव