लाइव न्यूज़ :

फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने छह बंद योजनाओं के लिये निवेशकों को 14,572 करोड़ रुपये लौटाये

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड (एमएफ) ने बुधवार को कहा कि उसकी बंद की गयी छह योजनाओं के निवेशकों को मई अंत तक 14,572 करोड़ रुपये वितरित किये गये हैं।

फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ ने एक बयान में कहा कि 31 मई की स्थिति के अनुसार वितरण के लिये 2,642 करोड़ रुपये उपलब्ध थे।

म्यूचुअल फंड कंपनी ने बांड बाजार में नकदी की कमी और भुनाये जाने वाली योजनाओं के दबाव का हवाला देते हुए अप्रैल 2020 में छह म्यूचुअल फंड योजना को बंद कर दिया था।

ये योजनाएं थी.... फ्रैंकलिन इंडिया लो ड्यूरेशन फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनॉमिक एक्रयूल फंड, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया शार्ट टर्म इंकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शार्ट बांड फंड और फ्रैंकलिन इंडिया इनकम आपॉच्युनिटीज फंड। इन सभी योजनाओं के तहत कुल मिलाकर 25,000 करोड़ रुपये की प्रबंधन अधीन संपत्ति थी।

फंड हाउस के अनुसार, ‘‘योजनाओं के तहत जमा राशि में से 23 अप्रैल, 2020 तक 14,572 करोड़ रुपये यूनिटधारकों को लौटा दिये गये हैं जो प्रबंधन अधीन संपत्ति का 58 प्रतिशत है।’’

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने मार्च में फ्रैंकलिन टेम्पलटन की छह योजनाओं के यूनिटधारकों की राशि लौटाने तथा संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने को लेकर एसबीआई म्यूचुअल फंड के मानक परिचालन प्रक्रिया को स्वीकार कर लिया।

न्यायालय ने एसबीआई म्यूचुअल फंड को योजनाओं के लिये परिसमापक नियुक्त किया हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?