लाइव न्यूज़ :

फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ ने बंद पड़ी छह योजनाओं के निवेशकों को 21,000 करोड़ रुपये लौटाए

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड (एमएफ) ने बुधवार को कहा कि उसने बंद पड़ी छह ऋण योजनाओं के अंशधारकों को अब तक 21,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि लौटा दी है।

यह राशि कंपनी की 23 अप्रैल, 2020 तक प्रबंधन अधीन संपत्ति (एयूएम) का 84 प्रतिशत है। इसी दिन कंपनी ने अपनी छह रिण वाली म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद करने की घोषणा की थी। कंपनी ने बाजार में विमोचन दबाव और तरलता की कमी का हवाला देते हुये योजनाओं को बंद करने की घोषणा की थी।

फ्रैंकलिन टेम्पलटन एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष संजय सप्रे ने निवेशकों को लिखे एक पत्र में कहा कि इसके अलावा, इस साल 31 जुलाई तक वितरण के लिए 1,111 करोड़ रुपये की नकदी उपलब्ध थी।

छह योजनाएं - फ्रैंकलिन इंडिया लो ड्यूरेशन फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनेमिक एक्रुअल फंड, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बॉन्ड फंड, और फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपॉर्चुनिटीज फंड - में कुल मिलाकर 25,000 करोड़ रुपये की प्रबंधनाधीन संपत्ति थी।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (एसबीआई एमएफ) द्वारा छह बंद योजनाओं के अंशधारकों को पांच चरणों में कुल 21,080 करोड़ रुपये का वितरण किया गया है।

एसबीआई एमएफ को उच्चतम न्यायालय ने इन छह योजनाओं के लिए परिसमापक नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव