‘मधु मिशन’ के तहत प्रशिक्षित प्रवासी श्रमिकों की पहली शहद खेप तैयार

By भाषा | Updated: November 30, 2020 23:30 IST2020-11-30T23:30:19+5:302020-11-30T23:30:19+5:30

First honey consignment of trained migrant workers prepared under 'Madhu Mission' | ‘मधु मिशन’ के तहत प्रशिक्षित प्रवासी श्रमिकों की पहली शहद खेप तैयार

‘मधु मिशन’ के तहत प्रशिक्षित प्रवासी श्रमिकों की पहली शहद खेप तैयार

नयी दिल्ली, 30 नवंबर खादी ग्रामोद्योग आयोग ने सोमवार को कहा कि ‘मधु मिशन’ के तहत प्रशिक्षित प्रवासी श्रमिकों ने शहद की पहली खेप तैयार कर ली है। उत्तर प्रदेश में इन श्रमिकों को अगस्त में प्रशिक्षित किया गया था।

आयोग ने एक बयान में कहा कि मुज्जफरनगर जिले के इन पांच प्रवासी श्रमिकों ने 253 किलोग्राम शहद तैयार किया है। इन्हें इस साल 25 अगस्त को 50 मुधमक्खी पालन वाले बक्से वितरित किए गए थे। इसी से इन्होंने यह शहद तैयार किया है।

बयान के मुताबिक इन श्रमिकों को दिसंबर-मार्च की अवधि में अच्छी मात्रा में शहद पैदा होने की उम्मीद है। कच्चे शहद का औसत दाम करीब 200 रुपये प्रति किलोग्राम होता है। इस तरह इन श्रमिकों को लगभग 50,000 रुपये की आय होगी जो प्रति श्रमिक औसत 10,000 रुपये है।

आयोग ने उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र में 70 प्रवासी श्रमिकों को कुल 700 मधुमक्खी पालन वाले बक्से वितरित किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: First honey consignment of trained migrant workers prepared under 'Madhu Mission'

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे