लाइव न्यूज़ :

फियो का दोहरी कर कटौती योजना, निर्यात विकास कोष बनाने का सुझाव

By भाषा | Updated: December 19, 2020 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर निर्यातकों के संगठन फियो ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट पूर्व चर्चा के दौरान दोहरी कर कटौती योजना और निर्यात विकास कोष गठित करने जैसे सुझाव दिए। इनका मकसद निर्यात को बढ़ावा देना है।

संगठन ने उत्पाद विकास पर का कटौती देने तथा वैश्विक खरीद की निविदाओं के तहत निर्यात करने वाली घरेलू इकाइयों को निर्यात की मान्यता दिए जाने की सिफारिश भी की है।

वित्त मंत्री के साथ बजट पूर्व चर्चा में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ ने कहा कि उन्होंने ‘दोहरी कर कटौती योजना’ पेश करने का सुझाव रखा। इसके तहत निर्यातकों को एक निर्धारित सीमा के निवेश पर कर योग्य आय में कटौती कराने की अनुमति दिए जाने का सुझाव है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत 5,00,000 डॉलर की सीमा तय की जा सकती है ताकि निवेश और कर कटौती सीमित रहें।

वित्त मंत्री के साथ बैठक में फियो ने उत्पाद विकास पर कर कटौती का विस्तार करने, वैश्विक खरीद निविदाओं के तहत भारतीय उद्योगों को डीम्ड निर्यात का दर्जा देने इत्यादि के सुझाव दिए।

संगठन ने वाणिज्य मंत्रालय की बाजार संपर्क पहल का बजट बढ़ाए जाने की भी सिफारिश की है।

उसका सुझाव है कि एमएसएमई क्षेत्र (सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र) के लिए एक निर्यात विकास कोष बनाया जाए और इसमें देश के निर्यात के आधारे प्रतिशत के बराबर पूंजी रखी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव