लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री ने वित्त, कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के कर्मचारियों के टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की

By भाषा | Updated: April 9, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल वित्त एवं कार्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को मंत्रालय के कर्मचारियों के कोविड- 19 टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की और अधिकारियों से खुद और अपने परिवार को टीका लगाने का आग्रह किया।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज वित्त मंत्रालय और कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के सभी विभागों के सेक्शन आफीसर से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ बातचीत की और इस दौरान पात्र अधिकारियों के बीच टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की।’’

अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने 11 से 14 अप्रैल के बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण उत्सव के प्रधानमंत्री के आह्वान को दोहराया और अधिकारियों से पूरी सख्ती के साथ कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने कार्यालय में सभी कर्मचारियों के बीच मास्क पहनने, बार बार हाथ धोने और सेनिटाइज करने तथा शारीरिक स्तर पर दूरी बनाये रखने की हिदायत दी।

कोविड- 19 के सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुये वित्त मंत्री की यह बैठक छह अलग अलग समूहों में हुई। बैठक वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये की गई।

बातचीत के दौरान वित्त मंत्री ने दोनों मंत्रालय में पात्र अधिकारियों, कर्मचारियों को लगाये गये टीकों की संख्या के बारे में भी जानकारी ली। बातचीत के दौरान वित्त मंत्री ने कोविड- 19 टीके के महत्व को रेखांकित किया और अधिकारियों से आग्रह किया कि वह को- विन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर जल्द से जल्द टीका लगवायें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव