लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की महिला सदस्यों के लिए चाय सत्र आयोजित किया

By भाषा | Updated: July 11, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सभी 11 महिला सदस्यों के लिए एक चाय सत्र का आयोजन किया।

मौजूदा कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी, राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं रेणुका सिंह सरुता के अलावा, बुधवार को सरकार में शामिल की गयी सात नयी महिला मंत्रियों ने इस चाय सत्र का आनंद उठाया।

बुधवार को मंत्रिपरिषद से बाहर किए जाने वाले लोगों में केवल एक महिला मंत्री शामिल थी। महिला और बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी को मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया।

वित्त मंत्री के ट्विटर पर लिखा गया, "निर्मला सीतारमण ने आज अपने घर पर आयोजित एक चाय सत्र में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की महिला सदस्यों के साथ बातचीत की।"

मंत्रिपरिषद की नयी महिला सदस्य - विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभना करंदलाजे, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती पवार तथा रेलवे और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश चाय सत्र में शामिल हुईं।

सत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुता ने भी हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव