लाइव न्यूज़ :

प्रमुख इतालवी कंफेक्शनरी कंपनी फेरेरो करेगी ईट नेचुरल का अधिग्रहण

By भाषा | Updated: December 19, 2020 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर इटली की कंफेक्शनरी कंपनी फेरेरो ग्रुप भुनी मूसली और ग्रेनोला बनाने वाली कंपनी ‘ईट नेचुरल’ का अधिग्रहण करेगी। इस सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है।

ईट नेचुरल अनाज इत्यादि के बार बनाने वाली प्रमुख ब्रिटिश कंपनी है। तेइस साल पहले भारतीय मूल के दो दोस्त प्रीत ग्रेवाल और प्रवीण विज ने इस कंपनी की नींव रखी थी।

फेरेरो ग्रुप ने 17 दिसंबर को घोषणा की कि वह ईट नेचुरल का अधिग्रहण करने के लिए एक स्थायी समझौता करेगी।

संयुक्त बयान के मुताबिक आने वाले महीनों में यह सौदा पूरा होने की उम्मीद है। अधिग्रहण के बाद फेरेरो ग्रुप ब्रिटेन के हैल्स्टेड में ईट नेचुरल की उत्पादन सुविधाओं का प्रबंधन अपने हाथ में ले लेगी। साथ ही उसकी योजना कंपनी के कर्मचारियों को अपने साथ बनाए रखने की भी है।

फेरेरो ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन जियोवन्नी फेरेरो ने कहा, ‘‘ईट नेचुरल का अधिग्रहण फेरेरो ग्रुप की रणनीति के तहत है। यह स्वास्थ्यप्रद उत्पाद श्रेणी में कंपनी के विस्तार में मदद करेगी।’’

फेरेरो का एकीकृत कारोबार 11.4 अरब यूरो से अधिक का है। यह पूरी दुनिया में मीठे पैकबंद खाद्य पदार्थों के बाजार की शीर्ष कंपनियों में से है।

ब्रिटेन में ईट नेचुरल एक महत्वपूर्ण ब्रांड है, जहां यह सभी प्रमुख सुपरमार्केट, स्वास्थ्य स्टोर, नुक्कड़ की दुकानों और पेट्रोल स्टेशनों में उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव