लाइव न्यूज़ :

फेडरल बैंक का एकल शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 59 प्रतिशत बढ़कर 478 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई निजी क्षेत्र के बैंक, फेडरल बैंक ने सोमवार को बताया कि मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान उसका एकल शुद्ध मुनाफा लगभग 59 प्रतिशत वृद्धि के साथ 478 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने वित्तवर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 301 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया था।

बैंक का इससे पिछली दिसंबर 2020 तिमाही में 404 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था उसके मुकाबले भी यह मुनाफा पर्याप्त रूप से अधिक है।

फेडरल बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा, हालांकि, एकल आधार पर वित्तवर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में आय 3,832 करोड़ रुपये पर कम रही, जबकि वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में यह आय 4,108 करोड़ रुपये थी।

एकीकृत आधार पर, समीक्षाधीन तिमाही में शुद्ध मुनाफा 65 प्रतिशत बढ़कर 500 करोड़ रुपये हो गया। हालाँकि, बैंक की आय 5.4 प्रतिशत घटकर 3,996 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 4,223 करोड़ रुपये थी।

मूल्य के संदर्भ में, सकल एनपीए या फंसा ऋण बढ़कर 4,602 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 3,531 करोड़ रुपये था।

हालांकि, शुद्ध एनपीए सुधरकर 1.19 प्रतिशत (1,569करोड़ रुपये) रह गया जो पहले 1.31 प्रतिशत (1,607 करोड़ रुपये) था।

वित्त वर्ष 2020- 21 की यदि बात की जाये तो बैंक का एकल शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत बढ़कर 1,590 करोड़ रुपये हो गया। वर्ष के दौरान कुल आय भी इससे पिछले साल की 15,142 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,703 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020- 21 के लिये शेयरधारकों को प्रति शेयर 0.70 रुपये प्रति शेयर (35 प्रतिशत) का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?