लाइव न्यूज़ :

एफडीआई, नवोन्मेषण का स्वागत, पर देश की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण : प्रसाद

By भाषा | Updated: December 8, 2020 12:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और नवोन्मेषण का स्वागत है, लेकिन इसके साथ ही देश की सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय नवोन्मेषण को प्रोत्साहन दे रही है और देश की सुरक्षा को लेकर भी काफी सजग है।

प्रसाद ने मंगलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2020 को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में भी आईटी और संचार क्षेत्रों ने सात प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है और सबसे ज्यादा एफडीआई भी हासिल किया है।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम विदेशी निवेश के खिलाफ नहीं हैं। हम विदेशी नवोन्मेषी विचारों के खिलाफ भी नहीं हैं। सभी का स्वागत है। स्वत: मंजूर मार्ग से 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति है। विदेशी पूंजी का स्वागत है। विदेशी नवोन्मेषण का भी स्वागत है, लेकिन इसके साथ ही हमारा मानना है कि देश की सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डिजिटल प्रौद्योगिकियां सुरक्षित होनी चाहिए जिससे निहित स्वार्थी तत्व या अलगाववादी उनका दुरुपयोग नहीं कर पाएं।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने हाल के महीनों में राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों का हवाला देकर कई मोबाइल ऐप पर रोक लगाई है।

प्रसाद ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि भारतीय ‘दिमाग’ के लिए एक तेज तर्रार 4जी नेटवर्क के सृजन को अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सके, जो 5जी नेटवर्क के ‘अगुवा’ के रूप में काम करे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत को 5जी के लिए तैयार करने को लेकर काफी इच्छुक हैं। हम अच्छा नवप्रवर्तन चाहते हैं, भारतीयों के पास सभी तरह की प्रतिभा है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को सशक्त करने के लिए डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया है।

प्रसाद ने कहा, ‘‘हमने पिछले साढ़े पांच साल में गरीबों के बैंक खातों में सीधे 13 लाख करोड़ रुपये या 175 अरब डॉलर डाले हैं। ऐसा कर हमने 1.78 लाख करोड़ रुपये या 24 अरब डॉलर की बचत की है।’’

उन्होंने कहा कि नयी प्रौद्योगिकियां चाहे वह 5जी हो या कृत्रिम मेधा (एआई) या आईओटी, सभी मिलकर अनुकूल पारिस्थतिकी तंत्र के लिए काम करेंगी। मोबाइल फोन इनके केंद्र में होगा। इससे अधिक अवसर पैदा होंगे और अनुकूल माहौल बनाया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार