लाइव न्यूज़ :

फैशन खुदरा विक्रेताओं पर होगा कोरोना की दूसरी लहर का असर: इक्रा रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:43 IST

Open in App

मुंबई, 25 अप्रैल कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देश के विभिन्न हिस्सों में लगाया जा रहा लॉकडाउन फैशन कारोबार वाले खुदरा विक्रेताओं के समक्ष नई चुनौती बनेगा। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अब 2022- 23 में ही उनका राजस्व कोविड- 19 पूर्व के स्तर पर पहुंच सकेगा। घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

इक्रा की रिपोर्ट में कहा गया है कि फैशन कारोबार उद्योग में 2021- 22 में 23 से 25 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है लेकिन यह वृद्धि कारोबार को कोविड-19 पूर्व की स्थिति में ले जाने के लिये काफी नहीं है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर शुरू होने से पहले उद्योग तेजी से सुधार के रास्ते पर चल रहा था। दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में बिक्री कारोबार कोविड पूर्व के 70 प्रतिशत पर पहुंच गया था।

एजेंसी के मुताबिक लेकिन अब मार्च 2021 के बाद कोविड- 19 संक्रमण के मामलों में तीव्र वृद्धि होने के बाद उद्योग के समक्ष नई चुनौतियां दिख रही हैं।

इक्रा की फैशन रिटेल क्षेत्र की प्रमुख साक्षी सुनेजा ने कहा कि उद्योग के कारोबारियों ने लागत बचत के लिये कई उपाय अपनाये हैं। किराये को लेकर बातचीत की है, वेतन और अन्य खर्चों को तर्कसंगत बनाने पर जोर दिया है। उद्योग जगत की तरफ से ये उपाय चालू वित्त वर्ष के दौरान भी जारी रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन उपायों से उद्योग का परिचालन मार्जिन चालू वित्त वर्ष के दौरान 4.1 प्रतिशत के आसपास रहने की संभावना है, हालांकि यह मार्जिन 2019- 20 के मुकाबले 2.50 प्रतिशत कम रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव