निर्यात जुलाई में 49.85 प्रतिशत बढ़कर 35.43 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 10.97 अरब डॉलर

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:51 IST2021-08-13T19:51:11+5:302021-08-13T19:51:11+5:30

Exports up 49.85 percent in July at $35.43 billion, trade deficit at $10.97 billion | निर्यात जुलाई में 49.85 प्रतिशत बढ़कर 35.43 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 10.97 अरब डॉलर

निर्यात जुलाई में 49.85 प्रतिशत बढ़कर 35.43 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 10.97 अरब डॉलर

नयी दिल्ली, 13 अगस्त देश का निर्यात जुलाई महीने में 49.85 प्रतिशत बढ़कर 35.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग और रत्न एवं आभूषणों के निर्यात में अच्छी वृद्धि से जुलाई में कुल निर्यात बढ़ा है। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 10.97 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में आयात भी करीब 63 प्रतिशत बढ़कर 46.40 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

बयान में कहा गया है कि माह के दौरान व्यापार घाटा 10.97 अरब डॉलर रहा, जो जुलाई, 2020 में 4.83 अरब डॉलर था।

समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का आयात 97.45 प्रतिशत बढ़कर 12.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने (अप्रैल-जुलाई) के दौरान देश का निर्यात 74.5 प्रतिशत बढ़र 130.82 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 75 अरब डॉलर रहा था।

पहले चार माह में आयात 94 प्रतिशत बढ़कर 172.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

निर्यातकों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा कि इस दौरान वैश्विक मांग मजबूत रही है। निर्यातकों के पास ऑर्डरों की बुकिंग काफी अच्छी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Exports up 49.85 percent in July at $35.43 billion, trade deficit at $10.97 billion

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे