लाइव न्यूज़ :

जून में निर्यात 48.34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 32.5 अरब डॉलर, व्यापार घाटा 9.37 अरब डॉलर

By भाषा | Updated: July 15, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों, रत्नों एवं आभूषणों, रसायनों, चमड़े और समुद्री वस्तुओं के निर्यात में अच्छी वृद्धि के कारण जून में देश का निर्यात 48.34 प्रतिशत बढ़कर 32.5 अरब डॉलर हो गया। इस तरह लगातार सातवें महीने निर्यात में वृद्धि दर्ज की गयी है।

वहीं व्यापार घाटा 9.37 अरब डॉलर रहा।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक जून 2020 में निर्यात 22 अरब डॉलर जबकि जून 2019 में 25 अरब डॉलर था। मई 2021 में निर्यात 32.27 अरब डॉलर था जब्कि अप्रैल में यह 31 अरब डॉलर था।

इस साल जून में आयात भी 98.31 प्रतिशत बढ़कर 41.87 अरब डॉलर हो गया। इसके साथ व्यापार घाटा 9.37 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल इसी महीने में व्यापार 0.79 अरब डॉलर अधिशेष में था। वाणिज्यक निर्यात के बादले आयात अधिक होने की स्थिति को व्यापार-घाटे की स्थिति कहा जाता है।

अप्रैल-जून 2021 के दौरान, निर्यात 85.88 प्रतिशत बढ़कर 95.39 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों से पता चलता है कि वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीनों के दौरान आयात बढ़कर 126.15 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 60.44 अरब डॉलर था।

इस तिमाही में व्यापार घाटा अप्रैल-जून 2020 के 9.12 अरब डॉलर के मुकाबले 30.75 अरब डॉलर रहा। जून 2021 में व्यापार घाटा मई के मुकाबले बढ़ गया। यह मई में 6.28 अरब डॉलर था।

जून 2021 में खनिज तेल आयात 10.68 अरब डॉलर का रहा, जो जून 2020 के 4.93 अरब डॉलर की तुलना में 116.51 प्रतिशत अधिक था।अप्रैल-जून 2021 के दौरान, तेल आयात पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही के 13.08 अरब डॉलर के मुकाबले 31 अरब डॉलर रहा।

आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जून 2021 में देश का कुल निर्यात 147.64 अरब डॉलर होने का अनुमान है। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में यह 50.24 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

जून 2021 में सोने का आयात 60 प्रतिशत बढ़कर करीब 97 करोड़ डॉलर हो गया।

निर्यात कंपनियों के शीर्ष संगठन फियो के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा कि इस समय जरूरत इस बात की है कि आर-ओडीटीईपी योजना (निर्यात वस्तुओं पर कर और शुल्कों की वापसी की योजना) की दरें शीघ्राति शीघ्र जारी की जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव