लाइव न्यूज़ :

निर्यात सब्सिडी, एथेनॉल मूल्य वृद्धि से चीनी मिलों का परिचालन मार्जिन सुधरेगा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 28, 2020 21:00 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में सरकार द्वारा चीनी सत्र 2020-21 के लिए घोषित 3,500 करोड़ रुपये की निर्यात सब्सिडी, स्थिर घरेलू मांग और एथनॉल की कीमत वृद्धि के कारण चीनी मिलों का परिचालन लाभ 10.5 - 11.5 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है।

क्रिसिल रेटिंग ने एक रिपोर्ट में कहा कि चीनी सत्र 2021 के अक्टूबर-सितंबर के लिए सरकार द्वारा घोषित निर्यात सब्सिडी, चीनी निर्यात को लगभग पिछले साल के स्तर पर बनाए रखने में मदद करेगा।

इसके साथ, घरेलू मांग पूर्वस्तर पर बने रहने, एथनॉल उत्पादन में गन्ने के अधिक उपयोग से एथॅनाल से अधिक प्राप्ति तथा एथनाल के दाम बढ़ने से चीनी मिलों के परिचालन मार्जिन में एक से दो प्रतिशत की वृद्धि होगी, जो बढ़कर चालू वित्तवर्ष में 10.5-11.5 प्रतिशत तक हो जायेगा।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने हाल ही में चीनी सत्र 2020-21 के लिए 60 लाख टन चीनी निर्यात लक्ष्य हासिल करने के लिये 3,500 करोड़ रुपये की निर्यात सब्सिडी (करीब 5.8 रुपये प्रति किलो) को मंजूरी दी है।

क्रिसिल रेटिंग के वरिष्ठ निदेशक अनुज सेठी ने कहा, ‘‘हालांकि, चीनी सत्र 20 के लिए घोषित 10.4 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी से मौजूदा कम सब्सिडी, मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय कीमतों को देखते हुए घरेलू चीनी मिलों को उत्पादन लागत की वसूली करने में मदद मिलेगी जिसके कारण निर्यात लाभप्रद होगा।’’

क्रिसिल का मानना है कि निर्यात के लिए कम विकल्प उपलब्ध होने के कारण चालू चीनी सत्र में निर्यात की मात्रा 50-55 लाख टन रह सकती है जो 60 लाख टन के लक्ष्य से थोड़ा कम है।

इस बीच, उच्च औद्योगिक मांग के कारण चीनी सत्र 2021 में घरेलू खपत पिछले साल के 2.55-2.6 करोड़ टन के स्तर पर पूर्ववत बने रहने की संभावना है, जो कुल मांग का 60 प्रतिशत है।

होटल, रेस्तरां और कैफे से मांग उपभोक्ताओं द्वारा भोजन के संबंध में सावधानी बरतने के कारण सुस्त बनी हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा, तेल विपणन कंपनियों द्वारा खरीदे गए एथेनॉल की कीमत हाल ही में 4.4 -6.2 प्रतिशत बढ़ाई गई थी ताकि ईंधन सम्मिश्रण करने के लिए एथेनॉल की आपूर्ति को प्रोत्साहित किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव