लाइव न्यूज़ :

असम से असमिया बर्मी अंगूर का दुबई को निर्यात

By भाषा | Updated: June 27, 2021 16:37 IST

Open in App

गुवाहाटी, 27 जून पूर्वोत्तर से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की एक बड़ी पहल के तहत यहां से असमिया बर्मी अंगूर की खेप को दुबई भेजा गया है।

इस अंगूर को असमिया में ‘लेतेकू’ कहा जाता है। यह विटामिन सी और आयरन से भरपूर फल है। इसकी पैकिंग असम के दरांग जिले के कलेक्शन केंद्र में की गई है। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने बयान में यह जानकारी दी।

इस खेप का निर्यात एपीडा के पंजीकृत केइगा एक्जिम प्राइवेट लि. ने गुवाहाटी हवाईअड्डे से दिल्ली के रास्ते दुबई किया है।

बयान में कहा गया है कि एपीडा द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात के नक्शे पर लाने के लिए लगातार प्रयास किया जाता है। हाल में एपीडा ने असम से अमेरिका को ‘रेड राइस’ के निर्यात में सहयोग दिया है। आयरन से भरपूर रेड राइस असम की ब्रह्मपुत्र घाटी में होता है। इसकी उपज में किसी तरह की रसायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं किया जाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव