लाइव न्यूज़ :

चौथी तिमाही में 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक्जो नोबेल इंडिया को 74 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई पेंट और कोटिंग निर्माता एक्जो नोबेल इंडिया लिमिटेड का मार्च 2021 में समाप्त चौथी का एकीकृत शुद्ध लाभ 37.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 74.25 करोड़ रुपए रहा।

कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 54.08 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

एक्जो इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी परिचालन आय 34.42 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 781.35 करोड़ रुपए रही। पिछले साल इसी अवधि में यह आय 581.27 करोड़ रुपए थी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव राजगोपाल ने कहा, "एक चुनौतीपूर्ण वर्ष की इस (आखिरी) तिमाही में कारोबार में सुधार का सिलसिला बना रहा।"

उन्होंने कहा, "जहां इस तिमाही में कारोबारों में दोहरे अंक की मजबूत वृद्धि दर्ज की गयी, पिछले साल इसी तिमाही में मांग पर कोविड-19 का असर पड़ा था।"

जनवरी-मार्च 2021 में कंपनी का कुल व्यय जनवरी-मार्च 2020 की तिमाही के 514.42 करोड़ रुपए से 33.73 प्रतिशत बढ़कर 687.94 करोड़ रुपए हो गया।

पूरे वित्तीय वर्ष 2020-21 में कंपनी का शुद्ध लाभ इससे पिछले वर्ष के 237.46 करोड़ रुपए से 12.6 प्रतिशत गिरकर 207.64 करोड़ रुपए रहा।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में परिचालन राजस्व 2019-20 के 2,661.81 करोड़ रुपए से 9.03 प्रतिशत गिरकर 2,421.35 करोड़ रुपए रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट