लाइव न्यूज़ :

भारतीय विमानन कंपनियों से कई और चौड़े विमान खरीदने की उम्मीद: सिंधिया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को उम्मीद है कि कोविड-19 संकट से उबरने के बाद भारतीय विमानन कंपनियां कई और चौड़े विमान खरीदेंगी और पट्टे पर लेंगी।

इस समय सिर्फ दो भारतीय विमानन कंपनियों - एयर इंडिया और विस्तार - के पास बड़े ईंधन टैंक वाले चौड़े विमान हैं, जिसके जरिए वे भारत-अमेरिका जैसे लंबी दूरी के मार्गों की उड़ान संचालित कर सकते हैं।

सिंधिया ने पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया के एक सम्मेलन में कहा कि टाटा समूह को एयर इंडिया की सफल बिक्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस सरकार के इस विश्वास का एक प्रमाण है कि ग्राहकों को बेहतर सेवाओं देने में निजी क्षेत्र की अभिन्न भूमिका है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कई मायनों में इसने (निजीकरण) व्यापार को लेकर सरकार की लंबे समय से चली आ रही धारणा को बदल दिया है।’’

केंद्र ने आठ अक्टूबर को घोषणा की थी कि टाटा समूह की एक सहायक कंपनी ने 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाकर एयर इंडिया का अधिग्रहण कर लिया है। एयर इंडिया और विस्तार, दोनों अब टाटा समूह के स्वामित्व में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव