लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु हवाईअड्डे पर ऑक्सीजन की सुविधा से लैस 150 बिस्तरों वाले कोविड केंद्र की स्थापना

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:17 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवर्तक फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स ग्रुप ने स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर करने के मकसद से हवाई अड्डे पर 150 बिस्तरों वाले ऑक्सीजन की सुविधा से लैस कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र का वित्तपोषण किया है। यह केंद्र 18 मई से चालू हो जाएगा।

कंपनी की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स ग्रुप अपनी अनुषंगी फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स कॉरपोरेशन के जरिए इस पहल का वित्तपोषण कर रही है।

कनाडा के इस समूह ने भारत में कोविड-19 राहत मुहैया कराने के लिए 50 लाख डॉलर (37 करोड़ रुपए) की प्रतिबद्धता जताई है।

कोविड स्वास्थ्य केंद्र बेंगलुरु हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल के पास स्थित होगा और इस ट्रांजिट ऑक्सीजन डिलीवरी सेंटर में हल्के लक्षण वाले मरीजों का इलाज करने की सुविधा होगी।

फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड के चैयरमैन और सीईओ प्रेम वत्स ने कहा, "हम भारत में कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई मौजूदा स्थिति से दुखी हैं। फेयरफैक्स इस बेहद मुश्किल समय से पार पाने में भारत की मदद करना चाहता है और उम्मीद करता है कि हमारी प्रतिबद्धता से भारत एवं उसकी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को कुछ राहत मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...