लाइव न्यूज़ :

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक ने तरजीही आवंटन से 162 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: April 19, 2021 18:13 IST

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल लघु वित्त ऋणदाता ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शेयरों के तरजीही आवंटन से 162 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बैंक की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि कुछ मौजूदा निवेशकों के साथ ऊंची नेटवर्थ वाले लोगों (एचएनआई) को 2.18 करोड़ रुपये के शेयरों का तरजीही आवंटन किया गया है। यह आवंटन 75 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर किया गया।

बैंक ने कहा कि शेयरों का मूल्य 30 सितंबर, 2020 की बुक वैल्यू पर निर्गम से पहले 2.64 गुना और निर्गम के बाद 2.45 गुना तय किया गया।

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पॉल थॉमस ने कहा कि इस अतिरिक्त पूंजी से बैंक की पूंजी पर्याप्तता करीब 2.5 प्रतिशत मजबूत होगी।

बैंक के अनांकेक्षित वित्तीय नतीजों के अनुसार बीते वित्त वर्ष 2020-21 में बैंक का सकल कारोबार 25.86 प्रतिशत बढ़ा है।

इस दौरान बैंक का कुल जमा सालाना आधार पर 28.04 प्रतिशत बढ़कर 9,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं बैंक का कुल ऋण सालाना आधार पर 23.61 प्रतिशत बढ़कर 8,413 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव