लाइव न्यूज़ :

आर्थिक वृद्धि के लिये इक्विटी बाजार काफी नहीं, मजबूत ऋण बाजार की भी जरूरत: सान्याल

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:48 IST

Open in App

मुंबई, आठ सितंबर प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने बुधवार को कहा कि देश को दीर्घकालीन आर्थिक वृद्धि के लिये बैंक कर्ज जैसी ऋण पूंजी के मजबूत समर्थन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार अकेले वृद्धि को लंबे समय तक बनाये नहीं रख सकता।

उन्होंने यह बात ऐसे समय कही है, जब शेयर बाजार नित नये रिकार्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं तथा कई कंपनियां पूंजी जुटाने के लिये शेयर बाजार में उतर रही हैं। हाल में कई कंपनियों ने प्रारम्भिक शेयर निर्गम के जरिये पूंजी जुटाई है।

सान्याल ने कहा कि बैंकों के बही-खाते दुरूस्त हुए हैं और उन्हें अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिये तेजी से कर्ज दायरा बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश को बड़े आकार के बैंकों की जरूरत है।

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने गैर-बैंकिंग इकाइयों के संगठन एफआईडीसी (फाइनेंस इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउंसिल) के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अगर आप आर्थिक इतिहास देखें, लंबे समय तक तीव्र आर्थिक वृद्धि केवल इक्विटी बाजार के दम पर नहीं हुई है। जो वृद्धि हुई है, वह ऋण पूंजी के जरिये हुई और उसमें से काफी ज्यादा बैंकों से आया।’’

स्टार्ट-अप और अन्य कंपनियों के कई मुद्दों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, इक्विटी बाजारों के माध्यम से जोखिम पूंजी तक पहुंच अच्छी स्थिति है। ऋण बाजार भी बहुत बुरा नहीं कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी बांड बाजार अभी विकसित नहीं है।

सान्याल ने कहा कि अगर वृद्धि को दशकों तक बनाये रखना है तो भारत को वर्तमान स्थिति के मुकाबले बड़े आकार की बैंक व्यवस्था की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बैंकों को कर्ज गतिविधियां बढ़ाने की जरूरत है।

प्रोत्साहन के बावजूद, महामारी प्रतिबंधों के हटने के बाद भी बैंक ऋण वृद्धि छह प्रतिशत के निम्न स्तर पर ही है। शायद इसका कारण मांग का कम होना है। नीति निर्माता कर्ज बढ़ाने के इरादे से ‘ऋण मेलों’ की योजना बना रहे हैं।

सान्याल ने कहा कि कोविड ​​​​-19 संकट आने से पहले ही बैंक व्यवस्था को दुरूस्त कर दिया गया। इससे भारत उन कुछ अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जिनके पास वृद्धि का समर्थन करने के लिए एक मजबूत प्रणाली है।

उन्होंने कहा कि महामारी की तीसरी लहर पर सरकार की पैनी नजर है और यह केरल में पहले ही आ चुकी है। दूसरी लहर में भी पहले एक ही राज्य में असर हुआ था, उसके बाद यह दूसरे राज्यों में फैला। सरकार इस पर नजर रख रही है।

सान्याल ने कहा कि सरकार कोविड महमारी की रोकथाम के विभिन्न उपायों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रही है। और क्षेत्रों को खोले जाने से वृद्धि को गति मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...