लाइव न्यूज़ :

महामारी से बढ़ रही असमानता,विघटन; आर्थिक, भू-राजनीतिक जोखिम: डब्ल्यूईएफ रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 19, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली / जिनेवा, 19 जनवरी कोविड​​-19 महामारी से न सिर्फ लाखों लोगों की जानें गयी हैं, बल्कि इससे असमानता और सामाजिक विघटन बढ़ रहा है। यह अगले तीन से पांच साल में अर्थव्यवस्थाओं को कमजोर कर सकता है और अगले पांच से दस साल के लिये भू-राजनीतिक अस्थिरता का जोखिम उत्पन्न कर सकता है। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह बताया गया।

डब्ल्यूईएफ ने अपनी वार्षिक जोखिम रिपोर्ट में अगले दशक पर असर के संदर्भ में संक्रामक बीमारियों को सबसे बड़ा जोखिम बताया, जबकि संभावित जोखिमों के संदर्भ में खराब मौसम सबसे ऊपर है।

डब्ल्यूईएफ ने 25 जनवरी से 29 जनवरी के दौरान आयोजित हो रहे आभासी दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन से पहले यह रिपोर्ट जारी की है। सम्मेलन में विभिन्न वैश्विक नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी भाग लेने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया को 2020 में महामारी के कारण हो सकने वाली तबाही को देख लेने के बाद दीर्घकालिक जोखिमों के लिये तैयार होने की जरूरत है। उसने कहा कि उसकी वैश्विक जोखिम रिपोर्ट पिछले 12 साल से दुनिया को महामारी के प्रति आगाह कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी