लाइव न्यूज़ :

बिहार में उद्यमी व्यक्तिगत खाता खुलवाकर भी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में आवेदन कर सकेंगे- शाहनवाज

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:05 IST

Open in App

पटना, 12 अगस्त बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि फर्म के नाम चालू खाता होने की शर्तों में दी गई ढ़ील के तहत अब व्यक्तिगत चालू खाता खुलवाकर भी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।

शाहनवाज ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी य़ोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के उपरांत यह बात सामने आई कि फर्म के नाम से चालू खाता खुलवाने में आवेदकों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। उद्यमी बनने के इच्छुक बहुत से बेरोजगार युवा-युवती या अन्य लोग जिनकी अब तक कोई फर्म रजिस्टर्ड नहीं है, वो फर्म के नाम से चालू खाता होने की आवश्यक शर्त की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए मुख्यमंत्री उद्यमी य़ोजनाओं के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया/आवश्यक शर्तों को सरल बनाया गया है और इसमें जोड़ा गया है कि आवेदन करने के लिए अगर आवेदक व्यक्तिगत चालू खाता भी खुलवा लें तो वो मुख्यमंत्री उद्यमी य़ोजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।

शाहनवाज ने कहा कि साल 2018 से मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति उद्यमी योजना लागू है। इसमें साल 2020 से अति पिछड़ा वर्ग को भी जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि 2021 से मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री युवा:सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग सहितः उद्यमी योजना लागू है। चालू खाता के संबंध में प्रक्रिया / शर्त में जो ढील दी गई है, वह सभी मुख्यमंत्री उद्यमी योजनाओँ पर लागू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव