लाइव न्यूज़ :

इंजीनियर्स इंडिया के शेयरधारकों ने 587 करोड़ रुपये की शेयर बॉयबैक योजना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) के शेयरधारकों ने कंपनी की शेयर-बॉयबैक (शेयर वापस खरीदने की) योजना को मंजूरी दे दी है। कंपनी 587 करोड़ रुपये में अपने करीब सात करोड़ शेयर वापस खरीदने वाली है।

कंपनी अपने पास उपलब्ध अधिशेष नकदी का लाभ शेयरधारकों को देने के लिये शेयर वापस खरीने की योजना ला रही है। भारत सरकार इस कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में ईआईएल ने कहा है कि उसे शेयरों की वापस खरीद के प्रस्ताव पर 99.9 प्रतिशत मतदान करने वाले शेयरधारकों का समर्थन मिला है। कंपनी ने 84 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदारी करने का फैसला किया है।

ईआईएल ने कहा है कि वह पूर्ण रूप से चुकता 6.98 करोड़ शेयर यानी 11.06 प्रतिशत शेयरों को 84 रुपये प्रति शेयर के भाव पर वापस खरीदेगी।

कंपनी में भारत सरकार की 51.50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी विभिन्न परियोजनाओं के मामले में इंजीनियरिंग सलाहकार सेवायें देती है।

सरकार ने कम से कम आठ सार्वजनिक क्षेत्र की कंनियों से शेयर बायबैक पर विचार करने को कहा है। सरकार राजकोषीय घाटे को कम रखने के लिये विभिन्न स्रोतों से अधिक से अधिक धन जुटाने के प्रयास में है।

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कोल इंडिया, एनटीपीवसी और खनिज उत्पादक उपक्रम एनएमडीसी को शेयरधारकों से शेयर वापस खरीदने की योजना पर काम करने को कहा गया है।

ईआईएल ने अपने शेयरों की वापस खरीद के लिये 84 रुपये का भाव तय किया है। यह भाव बीएसई में कंपनी के शेयर मूल्य के मुकाबले 20.45 प्रतिशत और एनएसई के मुकाबले 19.60 प्रतिशत प्रीमियम पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें