Employees State Insurance Corporation: ईएसआईसी ने जून में 20.27 लाख नए सदस्य जोड़े, युवाओं के लिए अधिक नौकरियों का सृजन, यहां देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 17, 2023 09:15 PM2023-08-17T21:15:07+5:302023-08-17T21:16:09+5:30

Employees State Insurance Corporation: ईएसआईसी के बृहस्पतिवार को जारी शुरुआती पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि जून, 2023 में इसके साथ 20.27 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं।

Employees State Insurance Corporation ESIC added 20-27 lakh new members in June creating more jobs for youth see figures here | Employees State Insurance Corporation: ईएसआईसी ने जून में 20.27 लाख नए सदस्य जोड़े, युवाओं के लिए अधिक नौकरियों का सृजन, यहां देखें आंकड़े

file photo

Highlightsजून में जोड़े गए 20.27 लाख कर्मचारियों में से 9.77 लाख 25 साल के आयु वर्ग के हैं।कुल संख्या का 48.22 प्रतिशत बैठता है। जून में ईएसआईसी के साथ 3.87 लाख नई महिला सदस्य जुड़ी हैं।

Employees State Insurance Corporation: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत जून में 20.27 लाख नए सदस्य जोड़े हैं। समीक्षाधीन महीने में ईएसआईसी के सामाजिक सुरक्षा दायरे में 24,298 नए प्रतिष्ठानों का पंजीकरण हुआ है।

ईएसआईसी के बृहस्पतिवार को जारी शुरुआती पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि जून, 2023 में इसके साथ 20.27 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार, युवाओं के लिए अधिक नौकरियों का सृजन हुआ है। जून में जोड़े गए 20.27 लाख कर्मचारियों में से 9.77 लाख 25 साल के आयु वर्ग के हैं।

यह कुल संख्या का 48.22 प्रतिशत बैठता है। महिला-पुरुष अनुपात की बात की जाए, तो जून में ईएसआईसी के साथ 3.87 लाख नई महिला सदस्य जुड़ी हैं। इसके अलावा समीक्षाधीन अवधि में 71 ‘ट्रांसजेंडर’ कर्मचारी भी ईएसआईसी से जुड़े हैं। 

Web Title: Employees State Insurance Corporation ESIC added 20-27 lakh new members in June creating more jobs for youth see figures here

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे