लाइव न्यूज़ :

इमामी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में तीन गुणा से अधिक बढ़कर 87.73 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई स्वास्थ्य देखभाल, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद बनाने वाली कंपनी इमामी लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि 31 मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले तीन गुणा से अधिक बढ़कर 87.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 22.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

इमामी ने नियामकीय सूचना में कहा है कि जनवरी से मार्च 2021 की अवधि में परिचालन से उसका राजस्व 37.2 प्रतिशत बढ़कर 730.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 532.68 करोड़ रुपये रहा था।

इमामी ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता के उत्पादों पर ध्यान बढ़ने से मांग में आये सुधार के चलते कंपनी को सभी ब्रांड, विभिन्न श्रृंखलाओं और कारोबार में जनवरी से मार्च 2021 के दौरान अच्छी वृद्धि हासिल हुई है।

इमामी के निदेशक मोहन गोयनका ने कहा कि मार्च में समाप्त चौथी तिमाही के दौरान कंपनी का घरेलू कारोबार 44 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय कारोबार 28 प्रतिशत बढ़ा है और हमें उम्मीद है कि हम तिमाही- दर तिमाही अपनी बिक्री और मुनाफे में सुधार लाते रहेंगे।

इमामी के निदेशक हर्ष वी अग्रवाल ने कहा आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी के सभी प्रमुख ब्रांड में 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि रही है। इसमें भी स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों का प्रदर्शन सबसे ऊपर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट