लाइव न्यूज़ :

इमामी एग्रोटेक का कारोबार 25,000 करोड़ रुपये पहुंचाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:48 IST

Open in App

कोलकाता, सात अक्टूबर इमामी समूह की इकाई इमामी एग्रोटेक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी एक खाद्य कंपनी बनने की आकांक्षा है और अगले तीन साल में उसका कारोबार 25,000 करोड़ रुपये पहुंचाने का लक्ष्य है।

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ब्रांडेड खाद्य तेल, मसाले और सोया चंक्स का कारोबार करने वाली कंपनी प्रमुख खाद्य कंपनियों में शामिल होने के लिये अगले तीन साल में करीब 1000-1500 करोड़ रुपये निवेश की योजना बना रही है।

खाद्य तेलों की कीमतों की महंगाई से कंपनी इस वित्तवर्ष में लगभग समान मात्रा के जरिये आय बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद कर रही है। कंपनी ने कहा कि उसने उसने अगले तीन वर्षों में 25,000 करोड़ रुपये की कुल आय हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

इमामी समूह के निदेशक आदित्य अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम अभी भी मूलत: एक खाद्य तेल कंपनी हैं, लेकिन हम खुद को एक पूर्ण खाद्य कंपनी के रूप में बदलने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट