लाइव न्यूज़ :

दिसंबर के पहले 10 दिन में बिजली की खपत 1.3 प्रतिशत बढ़कर 34.23 अरब यूनिट पर

By भाषा | Updated: December 12, 2021 11:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर देश में बिजली की खपत दिसंबर के पहले 10 दिन में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 1.3 प्रतिशत बढ़कर 34.23 अरब यूनिट (बीयू) पर पहुंच गई। बिजली मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

पिछले साल समान अवधि में बिजली की खपत 33.78 अरब यूनिट रही थी। दिसंबर, 2020 के पूरे महीने में बिजली की खपत 105.62 अरब यूनिट रही थी। वहीं दिसंबर, 2019 में यह 101.08 अरब यूनिट थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर में बिजली की मांग में सुधार की प्रमुख वजह देशभर में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आना है।

दिसंबर के पहले 10 दिन में व्यस्त समय में पूरी की गई बिजली की मांग या दिन में बिजली की सबसे अधिक आपूर्ति 169.12 गीगावॉट रही। दिसंबर, 2020 की समान अवधि में यह 165.42 गीगावॉट दर्ज की गई थी। पूरे दिसंबर, 2020 में व्यस्त समय की पूरी की गई बिजली की मांग 182.78 गीगावॉट रही थी, जबकि दिसंबर, 2019 में यह 170.49 गीगावॉट थी।

इस साल नवंबर में बिजली की खपत 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 99.37 अरब यूनिट रही थी। पिछले साल नवंबर में यह 96.88 अरब यूनिट और नवंबर, 2019 में 93.94 अरब यूनिट थी।

अक्टूबर में बिजली की खपत 3.3 प्रतिशत बढ़कर 112.79 अरब यूनिट पर पहुंची थी, जबकि पिछले साल के समान महीने में यह 109.17 अरब यूनिट रही थी।

इस साल अप्रैल में कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाया था जिससे वाणिज्यिक और औद्योगिक बिजली की मांग में गिरावट आई थी। कोविड संक्रमण में कमी आने के बाद धीरे-धीरे ये अंकुश हटाए गए।

इस साल मई में बिजली की खपत सालाना आधार पर 6.6 प्रतिशत बढ़कर 108.80 यूनिट पर पहुंची थी। मई, 2020 में यह 102.08 अरब यूनिट रही थी।

जून में बिजली की खपत करीब नौ प्रतिशत बढ़कर 114.48 अरब यूनिट रही थी। जून, 2020 में यह 105.08 अरब यूनिट थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव