लाइव न्यूज़ :

जुलाई के पहले पखवाड़े में बिजली खपत कोविड-पूर्व स्तर पर लौटी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 12:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मानसून में देरी के कारण भारत में बिजली की खपत जुलाई के पहले पखवाड़े में लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 59.36 अरब यूनिट (बीयू) हो गई।

इसके साथ ही बिजली की मांग कोविड-पूर्व स्तर पर लौट आई है। पिछले साल 1-14 जुलाई के दौरान बिजली की खपत 50.79 बीयू थी। इसी तरह जुलाई 2019 के पहले पखवाड़े में बिजली की खपत 52.89 बीयू दर्ज की गई थी।

बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2020 में बिजली की खपत 112.14 बीयू थी, जो जुलाई 2019 में 116.48 बीयू से कम थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई के पहले पखवाड़े में बिजली की मांग और खपत में सुधार मुख्य रूप से मानसून में देरी और राज्यों द्वारा लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के बीच आर्थिक गतिविधियों में तेजी के कारण हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव