लाइव न्यूज़ :

‘हुनर हाट’ के जरिये अगले दो साल में 17 लाख लोगों को रोजगार देने का प्रयास : नकवी

By भाषा | Updated: December 11, 2021 17:42 IST

Open in App

सूरत, 11 दिसंबर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि पिछले पांच वर्षों में ‘हुनर हाट’ के जरिये सात लाख से अधिक कारीगरों और शिल्पकारों को रोजगार मिला है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले दो साल में इस पहल के जरिये कुल 17 लाख लोगों को रोजगार देने का है।

केंद्र सरकार ने भारत के पारंपरिक शिल्प, व्यंजन और संस्कृति को बढ़ावा देने की हुनर हाट पहल की शुरुआत की है।

गुजरात में 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन से पहले नकवी ने कहा कि इस पहल ने शिल्पकारों को अपने पारंपरिक, पैतृक कौशल से जुड़ने के साथ-साथ रोजगार पैदा करने में मदद की है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में हुनर ​​हाट के माध्यम से सात लाख से अधिक कारीगरों और शिल्पकारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। हमारा प्रयास इस संख्या को अगले दो साल में बढ़ाकर 17 लाख करने का है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हुनर हाट देश के विभिन्न हिस्सों के कारीगरों और शिल्पकारों को उनकी पारंपरिक और पैतृक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के अवसर प्रदान करने का एक सफल और सार्थक अभियान है।

उन्होंने बताया कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रविवार को सूरत में हुनर ​​हाट का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से अधिक कारीगर, शिल्पकार भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव