लाइव न्यूज़ :

सीएसआर गतिविधियों के तहत प्रभावी कार्यो को करने की जरूरत: वित्त राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: June 10, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को मौजूदा दौर में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सीएसआर गतिविधियों में प्रभावी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

भारत में करीब आठ लाख पंजीकृत कंपनियां हैं जिनमें से लगभग 15,000 कंपनी अधिनियम, 2013 के सीएसआर नियम के तहत आती हैं। इसके तहत कंपनी को अपने लाभ का दो प्रतिशत हिस्सा सीएसआर गतिविधियों के लिए निर्धारित करना पड़ता है।

वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस साल की शुरुआत में सीएसआर से जुड़े कानूनों में बेहद जरूरी बदलाव किए थे जिनका उद्देश्य कार्यान्वन की प्रक्रिया को ज्यादा विस्तृत करना है।

उन्होंने 'इंस्टीट्यूट ऑफ डॉक्टर्स' द्वारा आयोजित एक आभासी कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा, "हमें सीएसआर को बेहतर प्रभावी एजेंडा बनाने की जरूरत है। सीएसआर गतिशील, मापनीय और वहनीय है। सीएसआर के तहत हमने वास्तव में क्या प्रभाव डाला है, इसकी एक रिपोर्ट होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि सीएसआर कार्यों के लक्ष्यों और प्रभावों का आकलन होना चाहिये। इसके पीछे सामाजिक उद्देश्य होना चाहिये। इसका समाज पर कहां क्या प्रीााव पड़ा उसकी निगरानी होनी चाहिये।

ठाकुर ने साथ ही कहा कि लाभ कमाने और सामाजिक रूप से जिम्मेदार होने में कोई टकराव नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएसआर जीवन जीने का तरीका है यह कंपनियों के लिये जनसंपर्क बढाने का काम नहीं हो सकता।

उन्होंने इसकी सराहना की कि कई कंपनियों ने महामारी के इस दौर में अपने सीएसआर कोष का हिस्सा प्रधानमंत्री के आपात स्थिति में नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स) में योगदान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट