लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामले बढ़ने, फसल पकने में देरी के चलते पंजाब में गेहूं खरीद अब 10 अप्रैल से

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, मार्च 27 कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने और फसल पकने में देरी के कारण पंजाब ने गेहूं खरीद कार्यक्रम का पुनर्निर्धारण किया है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने बताया कि राज्य सरकार के अनुरोध के बाद अब खरीद का कार्यक्रम 10 अप्रैल से रखा गया है।

गेहूं एक प्रमुख रबी (सर्दियों में बोई जाने वाली) फसल है। कटाई मार्च के अंत से शुरू होती है, लेकिन अप्रैल से गति पकड़ती है।

केंद्र ने वर्ष 2021-22 रबी विपणन सत्र के दौरान गेहूं की खरीद 9.56 प्रतिशत बढ़कर 427.36 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है। इसमें से 130 लाख टन पंजाब से खरीदा जाएगा।

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पंजाब सरकार के राज्य में कोविड-19 मामलों में वृद्धि और फसल की परिपक्वता में देर के कारण रबी विपणन सत्र 2021-22 के दौरान जो गेहूं खरीद के समय में फेरबदल का अनुरोध किया था, उसपर विचार किया गया।’’

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के गेहूं खरीद कार्यक्रम को 10 अप्रैल से 31 मई तक करने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। पहले यह एक अप्रैल से 25 मई तक होना था।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य नागरिक आपूर्ति एजेंसियों द्वारा गेहूं की खरीद की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट