लाइव न्यूज़ :

वैश्विक संकेतों के चलते कच्चे तेल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, सोने-चांदी के दामों में आई मामूली गिरावट

By भाषा | Updated: February 12, 2019 13:23 IST

सटोरियों के मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोना वायदा भाव मंगलवार को 0.21 प्रतिशत टूटकर 32,976 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

Open in App

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच सटोरियों के नयी बोलियां लगाने से कच्चा तेल वायदा भाव मंगलवार को 0.91 प्रतिशत चढ़कर 3,753 रुपये प्रति बैरल रहा।

एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी के लिए 6,592 लॉट के कारोबार में कच्चा तेल वायदा भाव 34 रुपये यानी 0.91 प्रतिशत बढ़कर 3,753 रुपये प्रति बैरल रहा।

इस बीच वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल वायदा भाव 0.65 प्रतिशत बढ़कर 52.57 डॉलर और ब्रेंट कच्चा तेल भाव 0.76 प्रतिशत चढ़कर 61.98 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है।

मुनाफावसूली से सोना वायदा भाव गिरा

सटोरियों के मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोना वायदा भाव मंगलवार को 0.21 प्रतिशत टूटकर 32,976 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी सौदों के लिए सोना वायदा भाव 70 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत घटकर 32,976 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके लिए 755 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी तरह मार्च डिलीवरी सौदों में यह भाव 56 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत गिरकर 32,875 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 527 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर मंगलवार को न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.01 प्रतिशत घटकर 1,308.70 डॉलर प्रति औंस रहा।

टॅग्स :सोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित