लाइव न्यूज़ :

दवा उद्योग के कच्चे माल के स्रोत को विविध बनाने, अनुसंधान पर खर्च बढ़ाने की जरूरत: आरबीआई लेख

By भाषा | Updated: July 15, 2021 23:45 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई कोविड -19 महामारी भारतीय दवा उद्योग के लिए एक बड़े दबाव परीक्षण के रूप में रही है। इससे आयातित कच्चे माल पर इसकी अधिक निर्भरता और ‘आश्चर्यजनक रूप से कम’ अनुसंधान और विकास प्रयासों की बात सामने आयी। यह बात आरबीआई की जुलाई माह की पत्रिका के एक लेख में कही गयी है।

शिबंजन दत्ता और धीरेंद्र गजभिये के इस लेख में कहा गया है, ‘‘भारतीय औषधि क्षेत्र में एक तरफ कच्चे माल के लिये आयात पर निर्भरता काफी ज्यादा है। दूसरी तरफ निर्यात को लेकर आश्चर्यजनक रूप से अनुसंधान एवं विकास काफी कम है। ऐसे में कच्चे माल के आयात के लिए स्रोत को विविध रूप देने की जरूरत है ताकि संभावित आपूर्ति-पक्ष बाधाओं को कम किया जा सके।’’

इसमें कहा गया है कि देश मात्रा के हिसाब से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और मूल्य के हिसाब से चौदहवां औषधि निर्माता है। यह क्षेत्र देश के सकल घरेलू उत्पाद में 2 प्रतिशत और कुल वस्तु निर्यात में 8 प्रतिशत का योगदान देता है।

महामारी संभवत: वर्तमान सदी में दवा उद्योग के लिए एक बड़े दबाव परीक्षण के रूप में रही है। लेकिन इस दौरान देश का निर्यात 21 प्रतिशत बढ़ा।

लेख में कहा गया है कि अपनी आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करने के अलावा, देश औषधि के एक विश्वसनीय निर्यातक के रूप में खड़े होकर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में क्षेत्र में स्थिति मजबूत करने के लिए महामारी का उपयोग कर सकता है।

इसमें देश की निर्यात प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने के लिये अनुसंधान एवं विकास पर खर्च बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव