लाइव न्यूज़ :

ड्रीम स्पोर्ट्स उत्पाद, तकनीक, डिजाइन में 200 से अधिक लोगों की भर्ती करेगी

By भाषा | Updated: July 12, 2021 13:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई खेल और प्रौद्योगिकी के मेल वाली कंपनी ड्रीम स्पोर्ट्स अगले 12 महीनों में उत्पाद रणनीति, विश्लेषण और डेटा विज्ञान सहित विभिन्न भूमिकाओं में 200 से अधिक लोगों को भर्ती करने की योजना बना रही है।

हर्ष जैन और भावित शेठ द्वारा 2008 में स्थापित ड्रीम स्पोर्ट्स में टाइगर ग्लोबल, टीपीजी टेक एडजेंसीज, क्रिस कैपिटल, टीसीवी, कलारी कैपिटल और स्टीडव्यू कैपिटल मैनेजमेंट जैसे निवेशकों ने पैसा लगाया है।

ड्रीम स्पोर्ट्स के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी केविन फ्रीटास ने पीटीआई को बताया, ‘‘अभी हमारे पास लगभग 700 लोगों की संख्या है। महामारी से ठीक पहले जनवरी 2020 में हमारी संख्या लगभग 320 लोगों की थी। पिछले 18 महीनों में हम लगभग दोगुने हो गए हैं। अब हम अगले 12 महीनों में अपनी संख्या को बढ़ाकर लगभग 900 तक कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा मुख्य उत्पाद, तकनीक और डिजाइन क्षेत्र में होगा और शेष 20 प्रतिशत मानव संसाधन, वित्त, कानूनी और विपणन जैसे कार्यों के लिए होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव