लाइव न्यूज़ :

डॉ रेड्डीज ने कनाडा में कैंसर की दवा पेश की

By भाषा | Updated: September 2, 2021 11:41 IST

Open in App

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज लि. ने बृहस्पतिवार को कैंसर के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली अपनी दवा रेड्डी-लेनलिडोमाइड कनाडा के बाजार में उतारने की घोषणा की। रेड्डी-लेनलिडोमाइड रेवलिमिड (लेनलिडोमाइड) कैप्सूल का जेनरिक संस्करण है। कंपनी ने कनाडा के स्वास्थ्य नियामक हेल्थ कनाडा से मंजूरी मिलने के बाद दवा पेश की है। हैदराबाद की दवा कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि रेड्डी-लेनलिडोमाइड कनाडा में पेश की जाने वाली अपनी तरह की पहली जेनेरिक दवाओं में से एक है। डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज कनाडा के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक विनोद रामचंद्रन ने कहा, "कनाडा के बाजार में रेड्डी-लेनलिडोमाइड दवा को पेश करना, वहां के मल्टीपल मायलोमा और मायलोडिसप्लास्टिक सिंड्रोम (एमडीएस) मरीजों के लिए सस्ती दवाओं तक पहुंच प्रदान करने की हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को दिखाता है।" रेड्डी-लेनलिडोमाइड कैप्सूल 2.5 मिलीग्राम, पांच मिलीग्राम, 10 मिलीग्राम, 15 मिलीग्राम, 20 मिलीग्राम, और 25 मिलीग्राम में उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यChimpanzees: शरीर पर लगी चोट को ठीक करने के लिए 'स्कूटिया मायर्टिना' की छाल खा रहा था चिम्पैंजी, अध्ययन में दावा, पढ़िए रिपोर्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स