लाइव न्यूज़ :

कोविड19 के उपचार की नयी दवाएं विकसित करने में लगी है डॉ रेड्डी

By भाषा | Updated: May 23, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 मई दिग्गज दवा निर्माता डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए नए विकल्पों पर तेजी से काम कर रही है जो कुछ माह में बाजार में आ जाएंगे। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डॉ रेड्डी के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि कंपनी अगले कुछ महीनों में नए विकल्पों को सामने लाएगी। इस दौरान पहले से इस्तेमाल हो रही दवाओं की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जायेगी।

कंपनी ने पिछले कुछ दिनों में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन समेत कई अन्य संगठनों के साथ भागीदारी की है। उसने रुस के सहयोग से वहां विकसित कोरोना की स्पूतनिक वी वैक्सीन को भारतीय बाजार में उतारा है।

डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज के सह-अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जीवी प्रसाद ने कहा, ‘‘हम हर संभव तरीके से कोविड मरीजों की तत्परता के साथ सेवा करने की भावना से प्रेरित हैं। कोविड से बचाव और उपचार के नए विकल्पों को तलाशने के लिए हमने कई संगठनों के साथ हाथ भी मिलाया हैं।’’

उन्होंने कहा कि डॉ रेड्डी ने पिछले कुछ सप्ताहों में कई दवाओं समेत रेमडेसिवीर के उत्पादन को बढ़ाया है ताकि एक दम से बढ़ी मांग को पूरा किया जा सके।

प्रसाद ने कहा, ‘‘हम कोविड उपचार के नए विकल्पों पर भी काम कर रहे हैं जो अगले कुछ महीने के दौरान बाजार में आ जायेंगे। इस दौरान हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि हमारी मौजूदा दवाओं की आपूर्ति बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से जारी रहे। हम अपने सभी बाजारों के लिए मांग को पूरा करने का काम जारी रखे हुए हैं।’’

वही स्पूतनिक वी के साथ समझौते को लेकर डॉ रेड्डी के सीईओ इरेज़ इजरायली ने कहा, ‘‘हमारे पास शुरुआत की 25 करोड़ स्पूतनिक वी डोज का अधिकार है जो 12.5 करोड़ लोगों को लगाई जायेगी। शुरू में वैक्सीन रूस ही आयात की जायगी। छह निर्माताओं के साथ साझेदारी भी की गई है ताकि वैक्सीन को भारत में ही बनाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव