लाइव न्यूज़ :

डीपीआईआईटी का नियंत्रण कक्ष 24 अप्रैल से हुआ शुरू, पहले दिन हुई 12 पूछताछ

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष ने 24 अप्रैल से काम करना शुरू कर दिया है। नियंत्रण कक्ष की स्थापना आवश्यक वस्तुओं के आंतरिक व्यापार, आपूर्ति और रखरखाव की सुविधा की निगरानी के लिये की गई है।

नियंत्रण कक्ष की स्थापना के पहले दिन 12 पूछताछ हुई, जिन पर समाधान कार्रवाई की जा रही है। एक अधिकारी ने यह कहा।

उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष के काम शुरू करने के पहले ही दिन महाराष्ट्र से छह, मध्य प्रदेश से तीन, दिल्ली से दो और कर्नाटक से एक पूछताछ हुई।

इस नियंत्रण कक्ष में विनिर्माण, परिवहन, वितरण, थोक विक्रेता अथवा ई- वाणिज्य कंपनियां माल के परिवहन, वितरण और संसाधनों को जुटाने में आने वाली किसी भी समस्या के लिये नियंत्रण कक्ष के नंबरों --011- 23062383, 23062975 पर या फिर डीपीआईआईटी-कंट्रोलरूम@जीओवी डॉट इन -- पर संपर्क कर सकते हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस नियंत्रण कक्ष के जरिये जिन लोगों ने जो मुद्दे उठाये हैं उन्हें संबंधित राज्य, संघ शासित प्रदेश की सरकारों के समक्ष उठाया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो भी पूछताछ हुई उनका समाधान किया जा रहा है। ज्यादातर सवाल माल के रखरखाव सुविधा और राज्यो के बीच माल के परिवहन की अनुमति को लेकर पूछे गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव