लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय खुदरा नीति पर काम कर रहा डीपीआईआईटी: मंत्री

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाणिज्य मंत्रालय खुदरा क्षेत्र के समग्र पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के मकसद से एक राष्ट्रीय खुदरा नीति के लिए उद्योग के साथ परामर्श कर रहा है।

वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री ने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलित विकास करने को देश के लिए एक व्यापक खुदरा नीति बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वेबिनार में कहा, ‘‘हालांकि कुछ राज्यों ने अपनी खुदरा नीतियां बनाई हैं, लेकिन केंद्रीय स्तर पर एक व्यापक नीति होना महत्वपूर्ण है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) उद्योग के साथ इस बारे में बातचीत कर रहा है और समग्र पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय खुदरा नीति के मसौदे पर काम कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि चूंकि खुदरा क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में कई प्रकार के प्रारूप शामिल हैं, इसलिए सभी खंडों के लिए हल प्रदान करने वाली नीति का निर्माण एक जटिल प्रक्रिया है।

उन्होंने हालांकि कहा कि सरकार निकट भविष्य में एक नीति जारी करने का प्रयास कर रही है और इसे तैयार करते समय तीन क्षेत्रों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मंत्री ने कहा कि यह एक सामंजस्यपूर्ण नीति होनी चाहिए जो लाइसेंसिंग, अनुमोदन, लेबलिंग और सुरक्षा के मुद्दों को हल करे। इसमें आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकी को अपनाने पर भी ध्यान होना चाहिए।

मंत्री ने यह भी बताया कि , ‘‘पोर्टल का उद्देश्य वर्तमान में मौजूदा अनुपालन बोझ को कम करना और सरकारी इंटरफेस को और सरल बनाना है। साथ ही इसका उद्देश्य विनिर्माण को बढ़ावा देना, भारतीय उद्योग को कपड़ा और परिधान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धी बनाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव