लाइव न्यूज़ :

सितंबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या मामूली बढ़कर 69 लाख पर : इक्रा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:55 IST

Open in App

मुंबई, छह अक्टूबर क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बुधवार को कहा कि भारत के घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या सितंबर में मामूली दो-तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ 69 लाख हो गयी। अगस्त में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या लगभग 67 लाख था।

घरेलू उड़ानों ने पिछले साल के इसी महीने की तुलना में ऊंची 54 प्रतिशत की क्षमता पर परिचालन किया।

सालाना आधार पर हवाई यात्रियों की संख्या में 74 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

विज्ञप्ति में कहा गया कि एयरलाइन कंपनियों ने सितंबर में लगभग 61,100 उड़ानें रवाना कीं, जबकि 2020 में इसी महीने में 39,628 रवाना हुई थीं।

इक्रा के उपाध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख सुप्रियो बनर्जी ने कहा, ‘‘सितंबर 2021 में, उड़ानों का औसत दैनिक प्रस्थान लगभग 2,100 था, जो सितंबर, 2020 में लगभग 1,321 के औसत दैनिक प्रस्थान से काफी अधिक है और अगस्त, 2021 में यह लगभग 1,900 से अधिक था।

सितंबर के दौरान प्रति उड़ान यात्रियों की औसत संख्या 113 थी, जबकि अगस्त में प्रति उड़ान औसतन 117 यात्री थे। हालांकि सितंबर में सुधार जारी रहस।

नागर विमानन मंत्रालय ने महामारी की दूसरी लहर के कारण एक जून से यात्रियों की अनुमति योग्य क्षमता को घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया।

इसने 12 अगस्त से इस क्षमता को बढ़ाकर 72.5 प्रतिशत कर दिया था, जिसे अब 18 सितंबर से बढ़ाकर अगले आदेश तक 85 प्रतिशत कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव