लाइव न्यूज़ :

डीएलएफ को मार्च तिमाही में 481 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून रियल्टी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ ने बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में 480.94 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। इसके साथ ही डीएलएफ ने अशोक त्यागी और देविंदर सिंह को कंपनी का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 1,857.76 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 1,906.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले चौथी तिमाही में 1,873.80 करोड़ रुपये रही थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में डीएलएफ का शुद्ध लाभ 1,093.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी को 583.19 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय घटकर 5,944.89 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,888.14 करोड़ रुपये थी।

डीएलएफ के निदेशक मंडल ने अशोक कुमार त्यागी और देविंदर सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से कंपनी का सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है।

निदेशक मंडल ने सावित्री देवी सिंह और अनुष्का सिंह को कंपनी का अतिरिक्त निदेशक बनाने को भी मंजूरी दी है। हालांकि, इसके लिये शेयरधारकों की मंजूरी लेनी होगी। दोनों ही डीएलएफ के चेयरमैन जीव सिंह की बेटियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव