लाइव न्यूज़ :

डिजिटल कर: अमेरिका की भारत और अन्य देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

By भाषा | Updated: March 27, 2021 13:25 IST

Open in App

वाशिंगटन/नयी दिल्ली, 27 मार्च अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर समकारी शुल्क/डिजिटल सेवा कर लगाने की तैयारी कर रहे भारत और कुछ अन्य देशों को जवाबी व्यापार कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यूएसटीआर ने भारत सहित छह देशों के खिलाफ प्रस्तावित व्यापार कार्रवाई के संदर्भ में नोटिस जारी कर सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी हैं।

यूएसटीआर ने बयान में कहा कि वह संभावित व्यापार कार्रवाई को लेकर सार्वजनिक नोटिस और टिप्पणी की प्रक्रिया पर आगे बढ़ रहा है, जिससे उसके बाद जांच को पूरा करने के लिए एक साल की सांविधिक अवधि समाप्त होने से पहले प्रक्रियागत विकल्प उपलब्ध होगा।

यूएसटीआर की इस चेतावनी पर सरकार के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि भारत प्रस्तावित कार्रवाई की अंशधारकों के साथ समीक्षा करेगा। उसके बाद बाद देश के व्यापार और वाणिज्यिक हित तथा लोगों के कुल हितों को आधार पर उचित उपाय करेगा।

जून, 2020 में अमेरिका ने अमेरिकी व्यापार कानून, 1974 की धारा 301 के तहत डिजिटल सेवाओं पर कराधान की जांच शुरू की थी। भारत, इटली, तुर्की, ब्रिटेन, स्पेन और ऑस्ट्रिया इस तरह के कर पर विचार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव