लाइव न्यूज़ :

धानुका एग्रीटेक का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 24.71 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई कृषि रसायन कंपनी, धानुका एग्रीटेक ने शुक्रवार को बताया कि बेहतर आय होने से वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत मुनाफा 24.71 प्रतिशत बढ़कर 48.64 करोड़ रुपये हो गया।

एक नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा कि पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में उसे 39 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा हुआ था।

वित्तवर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में एकीकृत आधार पर कंपनी की शुद्ध आय 20.34 प्रतिशत बढ़कर 284.30 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 236.24 करोड़ रुपये थी।

उक्त अवधि में पहले के 185.92 करोड़ रुपये के खर्च के मुकाबले इस बार खर्च 216.74 करोड़ रुपये का हुआ।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्तवर्ष 2020-21 के लिए प्रति इक्विटी शेयर के लिए दो रुपये के लाभांश की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव