लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में मैकडॉनल्ड्स के वितरण केंद्रों के बाहर पशु अधिकार आंदोलनकारियों का प्रर्दशन

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:41 IST

Open in App

लंदन 22 मई (एपी) पशु अधिकार आंदोलनकारियों ने 2025 तक पूरी तरह शाकाहारी (पेड़-पौधे आधारित) व्यंजन बनाने की मांग को लेकर ब्रिटेन में प्रसिद्ध फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड्स के चार वितरण केंद्रों के बाहर शनिवार को प्रर्दशन किया।

आन्दोलनकारियों ने बताया कि हेमल हेम्पस्टेड, बेसिंगस्टोक, कोवेंट्री और हेवुड और ग्रेटर मैनचेस्टर में मैकडॉनल्ड्स के वितरण केंद्रों पर मालवाहक ट्रकों को रोकने के लिए ट्रकों और बांस के ढांचे का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने कहा कहा कि वे कम से कम 24 घंटे तक वितरण केंद्रों पर प्रदर्शन करेंगे ताकि मैकडॉनल्ड्स के आपूर्ति श्रृखंला में बाधा पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि इससे देशभर में कारण 1300 मैक्डोनाल्ड्स रेस्ट्रोरेंट पर काम बाधित होगा।

पशु आंदोलनकारी समूह के प्रवक्ता जेम्स ओज़डन ने कहा, ‘‘मांस और डेयरी उद्योग पृथ्वी को नष्ट कर रहा हैं। इससे बड़े पैमाने पर वनों की कटाई, भारी मात्रा में ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन हो रहा है और हर वर्ष अरबों जानवरों को मारा जा रहा हैं।’’

उन्होंने कहा कि विश्व के दस अरब लोगों के खाने का एकमात्र स्थायी और यथार्थवादी तरीका पौधों या पेड़ आधारित खाद्य प्रणाली है।

मैक्डोनाल्ड्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी आपनी रेस्त्रां श्रृंखला पर बाधा के प्रभाव का आकलन कर रही है। उसने कहा, ‘ हमारे ग्राहकों को यदि इस समय कोई निराशा हुई हो तो हम उनसे क्षमा मांगना चाहते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना