लाइव न्यूज़ :

स्टील की बढ़ती कीमतों को विनियमित किए जाने की मांग

By भाषा | Updated: May 23, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 मई उद्योग निकाय इंडियन पाइप मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईपीएमए) ने स्टील की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि के बीच सरकार से पाइप के विनिर्माण में काम आने वाले इस कच्चे माल की कीमतों को विनियमित करने के लिए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

आईपीएमए ने केंद्रीय स्टील मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिख कर इस्पात के निर्यात पर अस्थायी रोक लगाने की भी मांग की है ताकि घरेलू आपूर्ति बढ़े और कीमतें कुछ शांत हों।

आईपीएमए ने 20 मई को लिखे पत्र में कहा, ‘‘पाइप निर्माता और विभिन्न उत्पादों में इस्पात का उपयोग करने वाली सूक्ष्म, लघु और मध्यम औद्योगिक इकाइयां स्टील के बढ़ते दाम समेत स्टील की कमी से कई मुश्किलों का सामना कर रही हैं। हमने स्टील मंत्री कार्यालय से संपर्क किया था और अब आपसे स्टील की निर्यात पर अस्थायी रोक लगाने और कीमतों को विनियमित करने के लिये सरकार के हस्तक्षेप का अनुरोध करते हैं।’’

आईपीएमए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यालय (पीएमओ), वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, वाणिज्य सचिव अनूप वधावन, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र और इस्पात सचिव प्रदीप कुमार त्रिपाठी को पत्र की प्रतियां भेजी है ताकि उन्हें भी इस मसले से अवगत कराया जा सके।

उसने कहा, ‘‘स्टील के दाम पिछले दस महीने के दौरान 60 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। भविष्य में स्टील का दाम चार हजार रुपये टन तक पहुंचने का अनुमान है। कीमतों में वृद्धि से छोटे उद्योगों के लिए व्यापार करना लगभग असंभव हो गया है क्योंकि वे कच्चे माल के लिए एकीकृत स्टील मिलों पर निर्भर हैं।’’

उसने दावा किया कि कई छोटे उद्योग स्टील के दामों में वृद्धि के कारण बंद हो गए हैं या बंद होने की कगार पर है।

आईपीएमए के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पिछले सात-आठ महीनों में स्टील के दाम तेजी से बढ़े हैं। वही तेल और गैस पाइप ग्रेड के इस्पात के दाम तो 100 से 125 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।’’

गौरतलब है कि घरेलू स्तर पर स्टील के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए है। मई 2021 में हॉट रोल्ड स्टील कॉईल का भाव चार हजार रुपये बढ कर 67 हजार रुपये प्रति टन तथा कोल्ड रोल्ड स्टील कॉईल के दाम 4500 हजार रूपये बढ कर 80 हजार रुपये टन के स्तर पर पहुंच गया है।

अमेरिका में स्टील की कीमतें 1500 डॉलर प्रति टन और यूरोप में 1000 यूरो प्रति टन पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव