लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार विभाग, वित्त मंत्रालय से टेलीफोन उपकरणों, पीसीबीए पर बढ़ा आयात शुल्क वापस लेने की मांग

By भाषा | Updated: April 19, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल उद्योग निकाय ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम (बीआईएफ) ने दूरसंचार विभाग और वित्त मंत्रालय से दूरसंचार कल पुर्जो और पीसीबीए पर हालिया बजट में आयात शुल्क में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की है।

बीआईएफ का कहना है कि इस पहल से दूरसंचार उत्पादों को बनाने की लागत बढ़ेगी और इससे पीएलआई योजना केतहत मिलने वाले लाभ निष्प्रभावी हो जायेंगे।

बीआईएफ ने सरकार से उक्त शुल्कों को वापस लेने का आग्रह किया है और दूरसंचार कल पुर्जो पर शुल्क में छूट जारी रखने पर जोर दिया है।

बीआईएफ के अध्यक्ष, टी वी रामचन्द्रन ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वर्ष 2017 से विभिन्न मदों को कवर करते हुए सीमा शुल्क अधिसूचना के तहत कुछ छूट दी गई थी। लेकिन एक फरवरी को विभिन्न कलपुर्जों पर सीमा शुल्क संबंधी कुछ छूट वापस ले ली गई। इस वजह से, यह अनुमान लगाया गया है कि मेक-इन-इंडिया उत्पादों की लागत 5-6 प्रतिशत बढ़ जाएगी क्योंकि कई उपकरण, आयात किए जाते हैं, वे यहां नहीं बनाए जाते।”

वित्त सचिव को लिखे हालिया पत्र में, बीआईएफ ने चिंता व्यक्त की है कि अधिसूचना के कारण टेलिफोन कल पुर्जो के शुल्क में वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

बीआईएफ ने सरकार को बताया, ‘‘इससे संभवत: 24 फरवरी 2021 को दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा घोषित उत्कृष्ट पीएलआई (उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन) योजना के लाभों को पूरी तरह से निष्प्रभावी कर सकता है।’’

आयात शुल्क के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करते हुए, बीआईएफ ने दावा किया, ‘‘यह आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत ‘मेक-इन-इंडिया’ के लिए सरकार के प्रयासों को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा और मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) देशों में आयात किए गए समकक्ष उत्पादों की तुलना में भारत में बनाए गए दूरसंचार उत्पादों को गैर-प्रतिस्पर्धी बना देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव