लाइव न्यूज़ :

वाहन एलपीजी क्षेत्र की समान अवसर उपलब्ध कराने की मांग

By भाषा | Updated: November 20, 2020 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर सबसे स्वच्छ और आसानी से उपलब्ध वैकल्पिक ईंधनों में से एक होने के बावजूद वाहन एलपीजी का अभी भी भारत में क्षमता से कम उपयोग हुआ है। इसकी बड़ी वजह स्वच्छ ईंधन को लेकर नीतियों का करीब-करीब ‘दंडात्मक’ होना हे। ऐसे में वाहन प्रदूषण की विकराल होती समस्या के बीच वाहन एलपीजी उद्योग की मांग ‘समान अवसर’ उपलब्ध कराने की है।

ऑटो एलपीजी कंपनियों के संगठन ‘इंडियन ऑटो एलपीजी कोलिएशन’ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि राजधानी दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता फिर से चर्चा के केंद्र में है। ऑटो एलपीजी क्षेत्र की मांग है कि पर्यावरण के हित में सरकार को उसे समान अवसर उपलब्ध कराने चाहिए।

संगठन के महानिदेशक सुयश गुप्ता ने कहा कि सरकार को वैकल्पिक ईंधन के मामले में नीति को इलेक्ट्रिक वाहन से आगे विस्तार देना चाहिए और बाजार में मौजूद सभी तरह के वैकल्पिक ईंधन के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हर साल सर्दियों के मौसम में हम वायु गुणवत्ता की बात करते हैं। दुर्भाग्य से कुछ भी नहीं बदला है और लोगों को हर साल खतरनाक जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है।’’

गुप्ता ने कहा कि इसमें भी दुख बात यह है कि हमारे पास पहले से स्वच्छ ईंधन विकल्प उपलब्ध हैं और ये कम समय में वायु गुणवत्ता सुधारने में मदद कर सकते हैं। वाहन एलपीजी इस तरह का पहले से उपलब्ध वैकल्पिक ईंधन है। इससे नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड और पीएम 2.5 दोनों का लगभग नगण्य उत्सर्जन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव