लाइव न्यूज़ :

एईपीसी की सरकार से सूती धागे के निर्यात पर अंकुश की मांग

By भाषा | Updated: March 27, 2021 13:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च परिधान निर्यात संवर्द्धन परिषद (एईपीसी) ने सरकार से सूती धागे के निर्यात पर अंकुश लगाने की मांग की है। एईपीसी ने कहा है कि निर्यात पर अंकुश से इसकी कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और साथ ही घरेलू विनिर्माताओं को इसकी आपूर्ति भी बढ़ाई जा सकेगी।

एईपीसी के चेयरमैन ए शक्तिवेल ने कहा कि सरकार की ओर से कई प्रयासों के बावजूद सूती धागे के दाम पिछले चार माह के दौरान लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे पूरी मूल्य श्रृंखला प्रभावित हो रही है।

शक्तिवेल ने कहा, ‘‘हम घरेलू विनिर्माताओं को धागे की आपूर्ति बढ़ाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह करते हैं। हमारा सुझाव है कि सूती धागे के निर्यात पर मात्रात्मक अंकुश लगाया जाए।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने छोटे मिल मालिकों के लिए कपास की कीमतों में कटौती की है, लेकिन इससे सूती धागे के दाम घटे नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि सूती धागे की कीमतों में बढ़ोतरी तथा इसकी उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता की वजह से निर्यातकों के लिए अपने ग्राहकों के ऑर्डर पूरा करना मुश्किल हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव