लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने केंद्र से चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी समाप्त करने को कहा

By भाषा | Updated: June 12, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून दिल्ली सरकार ने शनिवार को केंद्र से फेस मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर और थर्मोमीटर पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को समाप्त करने का सुझाव दिया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जीएसटी परिषद की बैठक में कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच ये उत्पाद लोगों के नियमित खर्च का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में इन्हें जीएसटी के दायरे से बाहर किया जाना चाहिए।

सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्य इन उत्पादों को कर-मुक्त करने के विचार का विरोध कर रहे हैं। इन उत्पादों पर कर समाप्त नहीं करना नागरिकों के हितों के खिलाफ होगा।

सिसोदिया ने कहा कि जीएसटी परिषद ने हमने में किसी की बात को नहीं सुना। ‘‘मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर और थर्मोमीटर लोगों के रोजाना के खर्च का हिस्सा बन चुके हैं। केंद्र सरकार को इनसे पैसा कमाने के बजाय इन्हें कर-मुक्त करना चाहिए।’’

बैठक के दौरान सिसोदिया ने कहा कि लोग चाहते हैं कि सरकार उन्हें राहत दे।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस की स्थिति का जिक्र करते हुए सिसोदिया ने कहा कि वहां मामले बढ़ रहे हैं। भारत में भी इस तरह की स्थिति बन सकती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने तीसरी लहर की आशंका के बीच चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र से सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे में निवेश करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें